Spotlight Stocks: इस आईटी कंपनी के शेयर पर मिल रहा निवेश का मौका, दांव लगा कमाए अच्छा मुनाफा

Spotlight Stocks: अनुज सिंघल का कहना है कि बजाज फाइनेंस ने एक ही दिन में एक ही कैंडल में 50 और 200 DMA पार किया है। स्टॉक का हाई 8000 रुपये के ऊपर है। स्टॉक में कल करीब दोगुना डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिली। स्टॉक में लगातार 4 दिनों से तेजी का मूड देखने को मिल रहा है

अपडेटेड Aug 30, 2024 पर 10:40 AM
Story continues below Advertisement
अनुज सिंघल का कहना है कि बजाज फाइनेंस ने एक ही दिन में एक ही कैंडल में 50 और 200 DMA पार किया है।

Spotlight Stocks:बाजार में तेजी का फिर नया रिकॉर्ड बना है। लगातार बारवें दिन बुल्स का बोलबाला है। निफ्टी 25200 के पार कारोबार कर रहा है। बाजार की इस तेजी में सभी सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं मिडकैप स्मॉलकैप शेयरों भी एक्शन में नजर आ रहा है। फार्मा, सरकारी बैंक और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी आई है। तीनों सेक्टर इंडेक्स करीब एक परसेंट चढ़े है। डिवीज, सिंजीन और ल्यूपिन का शेयर करीब 2 फीसदी चढ़ा है। HDFC Bank, L&T, Bajaj Finance, Bajaj Finserv और Coal India निफ्टी का टॉप गेनर हैं। वहीं Tata Motors, TCS, Bajaj Auto, Sun Pharma और HDFC Life निफ्टी का टॉप लूजर हैं। ऐसे में आज के Spotlight Stocks के तौर पर अनुज सिंघल ने MPHASIS और BAJAJ FINANCE के कंपनियों पर दांव लगा रहे है। आइए डालते है उनपर एक नजर।

MPHASIS

अनुज आईटी सेक्टर पर बुलिश है। उनका इस सेक्टर में MPHASIS का स्टॉक पसंद आ रहा है। उनका कहना है कि IT शेयरों में शानदार खरीदारी दिख रही है। शेयर में लगातार तीसरे हफ्ते तेजी का मूड बना हुआ है। शेयर 3 साल का चैनल पार हो रहा है। एक साल के ऊपर स्तर पर भाव है। तीन दिनों से शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।


BAJAJ FINANCE

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी बैंक में तेजी भले ना हो लेकिन निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस में तेजी देखने को मिल रही है। बाजार ने बैंक और एनबीएफसी में कुछ तो अलग देखा है। जिसके चलते एनबीएफसी में जबरदस्त मूव देखने को मिल रहा है। जिसके चलते एनबीएफसी के बजाज फाइनेंस के शेयर पर अनुज सिंघल का बुलिश नजरिया बना हुआ है।

अनुज सिंघल का कहना है कि बजाज फाइनेंस ने एक ही दिन में एक ही कैंडल में 50 और 200 DMA पार किया है। स्टॉक का हाई 8000 रुपये के ऊपर है। स्टॉक में कल करीब दोगुना डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिली। स्टॉक में लगातार 4 दिनों से तेजी का मूड देखने को मिल रहा है। ये शेयर रिवर्सल का अच्छा कैंडिडेट है। तीन दिनों से वायदा में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल रहा है।

Big Stock Today: शुगर शेयरों में दिखेगा आज एक्शन, स्पाइसजेट की मुसीबत इंडिगो के लिए भरेगी नई उड़ान

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।