Get App

Stock Alert: मैक्वेरी के पंसदीदा शेयरों में LIC, HDFC और Axis बैंक शामिल, इंडसइंड बैंक में बड़ी गिरावट की चेतावनी

Stocks To Buy: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी (Macquarie) ने देश के बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के कई शेयरों के लिए अपने रेटिंग और टारगेट प्राइस में बदलाव किए हैं। ब्रोकरेज ने बताया कि इस सेक्टर में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), HDFC बैंक और एक्सिस बैंक, आदित्य बिड़ला कैपिटल (ABCAP), पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) और श्रीराम हाउसिंग फाइनेंस (SHFL) जैसे नाम शामिल हैं

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jul 03, 2025 पर 11:46 AM
Stock Alert: मैक्वेरी के पंसदीदा शेयरों में LIC, HDFC और Axis बैंक शामिल, इंडसइंड बैंक में बड़ी गिरावट की चेतावनी
Stocks To Buy: मैक्वेरी ने कोटक महिंद्रा बैंक की रेटिंग को घटा कर'न्यूट्रल' कर दिया है

Stocks To Buy: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी (Macquarie) ने देश के बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के कई शेयरों के लिए अपने रेटिंग और टारगेट प्राइस में बदलाव किए हैं। ब्रोकरेज ने बताया कि इस सेक्टर में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), HDFC बैंक और एक्सिस बैंक, आदित्य बिड़ला कैपिटल (ABCAP), पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) और श्रीराम हाउसिंग फाइनेंस (SHFL) जैसे नाम शामिल हैं।

मैक्वेरी ने पॉलिसीबाजार की पैरेंट कंपनी पीबी फिनटेक (PB Fintech) की रेटिंग को ‘अंडरपरफॉर्म’ से बढ़ाकर ‘न्यूट्रल’ कर दिया है। साथ ही शेयर का टारगेट प्राइस 1,530 रुपये से बढ़ाकर 1,945 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2024 से 2027 के दौरान कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ 35% CAGR तक पहुंच सकती है, जो पहले के 29% के अनुमान से बेहतर है।

वहीं, दूसरी ओर मैक्वेरी ने इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के शेयरों की रेटिंग को ‘आउटपरफॉर्म’ से घटाकर सीधे ‘अंडरपरफॉर्म’ कर दिया है। साथ ही, उसने बैंक का टारगेट प्राइस 1,210 रुपये से घटाकर 650 रुपये कर किया गया है। ब्रोकरेज ने कहा कि उसने यह कटौती मुख्य मुख्य रूप से सस्टेनेबल रिटर्न ऑन एसेट्स (ROA) में कमी के चलते की है, जो 1.4% से घटकर 1.0% हो गई है।

ब्रोकरेज ने FY26 और FY27 के लिए बैंक की अर्निंग प्रति शेयर (EPS) अनुमानों में क्रमशः 44% और 35% की कटौती की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें