Get App

IIFL Finance के लिए सर्किट लिमिट हुई कम, अब इंट्रा-डे में 10% ही चढ़-उतर सकेगा शेयर

IIFL Finance Share: कंपनी 25 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के 2721 नगरों और शहरों में गोल्ड लोन मुहैया कराती है। IIFL Finance शेयर के लिए वर्तमान में अपर प्राइस बैंड बीएसई पर 421.05 रुपये और लोअर प्राइस बैंड 344.55 रुपये है। कंपनी में दिसंबर 2023 के आखिर तक प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 24.79 प्रतिशत और पब्लिक की 75.21 प्रतिशत थी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 07, 2024 पर 10:08 AM
IIFL Finance के लिए सर्किट लिमिट हुई कम, अब इंट्रा-डे में 10% ही चढ़-उतर सकेगा शेयर
वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने IIFL Finance पर रेटिंग को 'खरीद' से घटाकर 'होल्ड' कर दिया है।

IIFL Finance Share: फाइनेंस और इनवेस्टमेंट सर्विसेज कंपनी IIFL Finance के शेयरों के लिए स्टॉक एक्सचेंजेस ने सर्किट लिमिट घटाकर 10 प्रतिशत कर दी है। पहले यह लिमिट 20 प्रतिशत थी। सर्किट लिमिट कम होने का मतलब है कि अब इंट्रा डे में शेयर के 10 प्रतिशत टूटने पर लोअर सर्किट और 10 प्रतिशत चढ़ने पर अपर सर्किट लग जाएगा। पहले ऐसा 20 प्रतिशत के उतार-चढ़ाव पर होता था। IIFL Finance में पिछले दो कारोबारी सेशंस से लोअर सर्किट लग रहा है। दरअसल RBI ने कंपनी को गोल्ड लोन देने से रोक दिया है। यह कदम सुपरवाइजरी से जुड़ी चिंताओं के चलते उठाया गया। इस एक्शन से पिछले दो कारोबारी सेशंस में शेयर में भारी बिकवाली देखने को मिली।

बीएसई पर 6 मार्च को शेयर 382.80 रुपये पर क्लोज हुआ। IIFL Finance शेयर पिछले दो कारोबारी सेशंस में 35.85 प्रतिशत नीचे आया है। कंपनी का मार्केट कैप गिरकर 14603 करोड़ रुपये पर आ गया है। शेयर का 52 सप्ताह का निचला स्तर 382.80 रुपये है।

IIFL Finance का गोल्ड लोन पोर्टफोलियो

IIFL Finance का गोल्ड लोन पोर्टफोलियो दिसंबर 2023 तिमाही में सालाना आधार पर 35 प्रतिशत उछलकर 24,692 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी 25 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के 2721 नगरों और शहरों में गोल्ड लोन मुहैया कराती है। गोल्ड लोन के अलावा यह बिजनेस लोन, पर्सनल लोन भी देती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें