Get App

stock markets: पाकिस्तान के साथ बढ़ते टकराव का इंडिया और पाकिस्तान के स्टॉक मार्केट्स पर पड़ेगा कितना असर?

7 मई को भारत और पाकिस्तान के स्टॉक मार्केट्स कमजोर खुले। लेकिन, उसके बाद दोनों मार्केट्स की चाल में अंतर देखने को मिला। इंडिया के मार्केट्स चढ़कर बंद हुए, जबकि पाकिस्तान के मार्केट्स में बड़ी गिरावट देखने को मिली

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड May 08, 2025 पर 2:55 PM
stock markets: पाकिस्तान के साथ बढ़ते टकराव का इंडिया और पाकिस्तान के स्टॉक मार्केट्स पर पड़ेगा कितना असर?
7 मई को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने इंडिया में 2,585 करोड़ रुपये की खरादीरी की।

इंडिया के पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर एक्शन के बाद 7 मई को भारत और पाकिस्तान के स्टॉक मार्केट्स कमजोर खुले। लेकिन, उसके बाद दोनों मार्केट्स की चाल में अंतर देखने को मिला। इंडिया के मार्केट्स चढ़कर बंद हुए, जबकि पाकिस्तान के मार्केट्स में बड़ी गिरावट देखने को मिली। 8 मई को भी पाकिस्तान के मार्केट्स पर काफी दबाव देखने को मिला, जबकि इंडियन मार्केट्स सीमित दायरे में चढ़ते-उतरते रहे। दोनों मार्केट्स के ट्रेंड में फर्क की क्या वजहें हैं?

FIIs की खरादीरी से इंडियन मार्केट को मिल रहा सपोर्ट

इंडियन मार्केट्स (Indian Markets) में बड़ी गिरावट नहीं आने की एक वजह विदेशी संस्थागत निवेशकों की खरीदारी है। 7 मई को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने इंडिया में 2,585 करोड़ रुपये की खरादीरी की। अगर दोनों देशों के बीच झड़प सिर्फ बॉर्डर तक सीमित रहती है तो इंडियन मार्केट्स में गिरावट आने के आसार नहीं हैं। बड़े नुकसान की स्थिति में ही इंडियन मार्केट्स में बड़ी गिरावट आएगी। अगर दोनों देशों में युद्ध पूरी तरह से भड़कता है तो मार्केट्स के सेंटिमेंट पर भी असर पड़ेगा।

दुनिया के बड़े नेताओं ने संयम बनाए रखने की सलाह दी है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें