Stock in Focus: रेलवे कंपनी को मिला ₹411 करोड़ का कवच सिस्टम ऑर्डर, 5 साल में दिया है 4783% का मल्टीबैगर रिटर्न

Stock in Focus: रेलवे सेक्टर से जुड़ी कंपनी को Banaras Locomotive Works (BLW) से 411 करोड़ रुपये का कवच सिस्टम ऑर्डर मिला है। कंपनी रेलवे सेफ्टी टेक्नोलॉजी में सक्रिय है। शेयर ने 5 साल में 4783 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Feb 11, 2026 पर 11:09 PM
Story continues below Advertisement
Kernex Microsystems का शेयर बुधवार को 3.05% बढ़कर 1,233.15 रुपये पर बंद हुआ।

Stock in Focus: रेलवे सेक्टर से जुड़ी Kernex Microsystems (India) Ltd को 411.17 करोड़ रुपये (GST सहित) का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर Banaras Locomotive Works (BLW), वाराणसी ने दिया है।

505 कवच लोको इक्विपमेंट की सप्लाई

यह कॉन्ट्रैक्ट 505 ऑन बोर्ड कवच लोको इक्विपमेंट यूनिट्स की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग के लिए है। काम RDSO/SPN/196/2020, वर्जन 4.0 या उसके लेटेस्ट स्पेसिफिकेशन के मुताबिक किया जाएगा।


इस ऑर्डर को खरीद आदेश की तारीख से 12 महीनों के भीतर पूरा करना होगा। कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू 411.17 करोड़ रुपये है, जिसमें GST शामिल है।

पहले भी मिला था कवच अपग्रेड का ऑर्डर

पिछले साल Kernex Microsystems ने बताया था कि उसे South Central Railway, सिकंदराबाद से कवच सुरक्षा प्रणाली को अपग्रेड करने का लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) मिला था।

यह ऑर्डर 21.03 करोड़ रुपये (GST सहित) का था। Kernex VRRC जॉइंट वेंचर को ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन (ATP) टेक्नोलॉजी ‘कवच’ को वर्जन 3.2 से वर्जन 4.0 में अपग्रेड करना है।

किन रूट्स पर होगा काम

रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Sadashivpet Road से Parbhani स्टेशन तक के रूट को अपग्रेड करेगी। हालांकि स्टेशन इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं।

यह काम South Central Railway के तहत Bidar और Parli Vaijnath रूट को कवर करेगा।

Kernex के शेयरों का हाल

Kernex Microsystems का शेयर बुधवार को 3.05% बढ़कर 1,233.15 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 1 महीने में स्टॉक 12.93% चढ़ा है। 1 साल में इसने 19.01% का रिटर्न दिया है। यह 5 साल में 4,783% का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुकी है। कंपनी का मार्केट कैप 2.08 हजार करोड़ रुपये है।

Kernex का बिजनेस क्या है

Kernex Microsystems (India) Ltd रेलवे सेफ्टी और सिग्नलिंग टेक्नोलॉजी की कंपनी है। यह रेलवे के लिए Automatic Train Protection (ATP) सिस्टम के ऑन बोर्ड इक्विपमेंट की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम करती है। खासकर स्वदेशी ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली।

कंपनी ट्रेन टक्कर रोकने वाली तकनीक, सिग्नलिंग सॉल्यूशन और रेल नेटवर्क के सेफ्टी अपग्रेड प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। उसका बिजनेस मुख्य रूप से सरकारी रेलवे ऑर्डर पर आधारित है।

IRCON Q3 Results: सरकारी रेलवे कंपनी को ₹100 करोड़ का मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।