Get App

Stock in Focus: IT कंपनी को मिली अब तक की सबसे बड़ी डील, शेयरों पर रखें नजर

Stock in Focus: दिग्गज आईटी कंपनी ने एक ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी के साथ अब तक का सबसे बड़ा स्ट्रैटेजिक डील साइन किया है। यह समझौता डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को बढ़ावा देगा। कंपनी के शेयरों पर निवेशकों की नजरें रहेंगी। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 06, 2025 पर 6:21 PM
Stock in Focus: IT कंपनी को मिली अब तक की सबसे बड़ी डील, शेयरों पर रखें नजर
LTIMindtree Ltd के शेयर सोमवार को बीएसई पर 3.08% की बढ़त के साथ ₹5,276.50 पर बंद हुए।

Stock in Focus: आईटी सॉल्यूशंस प्रोवाइडर LTIMindtree Ltd ने सोमवार, 6 अक्टूबर को बताया कि उसने एक बड़ी ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी के साथ मल्टी-ईयर एग्रीमेंट किया है। यह कंपनी की अब तक का सबसे बड़ा स्ट्रैटेजिक डील है। यह समझौता दोनों कंपनियों के बीच लंबे समय से चल रही पार्टनरशिप पर आधारित है।

डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर फोकस

इस एग्रीमेंट के तहत LTIMindtree क्लाइंट की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पहल को सपोर्ट करेगा। इसमें ऑपरेशंस को आसान बनाना और डिलीवरी मॉडल्स को मॉडर्न बनाना शामिल है। इस पार्टनरशिप में ऑटोमेशन, प्रोसेस ऑप्टिमाइजेशन और वेंडर कंसोलिडेशन जैसे उपाय किए जाएंगे, ताकि एफिशिएंसी और सर्विस क्वालिटी बेहतर हो सके।

एंटरटेनमेंट सेक्टर में मजबूत पकड़

सब समाचार

+ और भी पढ़ें