Get App

Stock in Focus: कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला ₹2062 करोड़ का ऑर्डर, रेखा झुनझुनवाला का भी है निवेश; शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: दिग्गज कंस्ट्रक्शन कंपनी को असम सरकार से ₹2062 करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। इसमें गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज का विस्तार और मॉडर्नाइजेशन शामिल है। रेखा झुनझुनवाला के निवेश वाली इस कंपनी के शेयर फोकस में रहेगे। जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 25, 2025 पर 7:37 PM
Stock in Focus: कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला ₹2062 करोड़ का ऑर्डर, रेखा झुनझुनवाला का भी है निवेश; शेयरों पर रहेगी नजर
NCC का शेयर मंगलवार, 25 नवंबर को 0.90% की बढ़त के साथ ₹173.90 पर बंद हुआ।

Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी NCC Ltd को असम के पब्लिक वर्क्स (हेल्थ एंड एजुकेशन) डिपार्टमेंट से गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के विस्तार और मॉडर्नाइजेशन का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसमें अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की इमारतों को अपग्रेड करने का काम शामिल है। इस कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू ₹2,062.71 करोड़ है। NCC में दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला का भी निवेश है।

42 महीने में पूरा होगा प्रोजेक्ट

NCC ने बताया कि प्रोजेक्ट को कुल 42 महीने में पूरा किया जाएगा। शुरुआती 6 महीने डिमोलिशन, प्लानिंग, डिजाइनिंग और इंजीनियरिंग के लिए होंगे। इसके बाद 36 महीने में कंस्ट्रक्शन का काम पूरा किया जाएगा। इसके अलावा, कॉन्ट्रैक्ट में अस्पताल और बिल्डिंग से जुड़ी सेवाओं का 5 साल का ऑपरेशन और मेंटेनेंस भी शामिल है। कंपनी ने साफ किया कि इस ऑर्डर में न प्रमोटर और न ही प्रमोटर समूह की किसी कंपनी का कोई हित जुड़ा हुआ है।

Q2 में आय और मुनाफा घटा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें