Stock in Focus: डिफेंस सेक्टर की मशहूर कंपनी Paras Defence and Space Technologies Ltd. ने सोमवार को अपनी नई सब्सिडियरी Paras Semiconductor Pvt. Ltd. लॉन्च करने का ऐलान किया। इसके साथ ही कंपनी ने सेमीकंडक्टर सेगमेंट में कदम रख दिया है। यह नई कंपनी डिफेंस और रणनीतिक इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए एडवांस्ड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी पर फोकस करेगी।