Get App

Stock in Focus: सरकारी रेल कंपनी को मिला ₹242 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: सरकारी रेल कंपनी को रेलवे से नया बड़ा ऑर्डर मिला है। इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ा यह प्रोजेक्ट कंपनी की ऑर्डर बुक को मजबूत करता है। शेयर की चाल आगे कैसी रहेगी, निवेशकों की इस पर नजर रहेगी। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 27, 2026 पर 11:04 PM
Stock in Focus: सरकारी रेल कंपनी को मिला ₹242 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर
RVNL का शेयर मंगलवार, 27 जनवरी को NSE पर 0.23 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ ₹325.90 पर बंद हुआ।

Stock in Focus: सरकारी रेल कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को साउथ सेंट्रल रेलवे से एक अहम ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन (OHE) अपग्रेड प्रोजेक्ट मिला है। यह प्रोजेक्ट रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को ज्यादा क्षमता और बेहतर पावर सप्लाई के लिए अपग्रेड करने से जुड़ा है।

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, यह कॉन्ट्रैक्ट विजयवाड़ा डिवीजन के ओंगोल (OGL) से गुडूर (GDR) सेक्शन में मौजूदा 1X25kV सिस्टम को 2X25kV फीडिंग सिस्टम में बदलने का है।

₹242.50 करोड़ का ऑर्डर

RVNL को मिले ऑर्डर के तहत डिजाइन, सप्लाई, इरेक्शन, टेस्टिंग और कमीशनिंग के साथ-साथ फीडर और अर्थिंग से जुड़े सभी काम शामिल हैं। कुल प्रोजेक्ट लंबाई 154 रूट किलोमीटर (RKM) या 462 ट्रैक किलोमीटर (TKM) की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें