Get App

Stock Market : बिग स्टॉक्स की लिस्ट में शामिल हुआ ब्रिटानिया , इंडस टावर, इंफोसिस, यूबीएल शेयरों में भी आगे मिल सकता है बड़ा प्रॉफिट

Stock Market : अनुज सिंघल इंडस टावर के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उन्होंने कहा कि सिटी की खरीदारी की राय दी और इसके लिए टार्गेट 490 रुपये दिया। एयरटेल और हेक्साकॉम से 16100 टावर खरीदे है। 21 लाख/टावर के भाव पर सौदा हुआ। सौदा इंडस टावर के पक्ष में लग रहा है। सौदे से कंपनी का कैपिटल स्ट्रक्चर सुधरने में मदद मिलेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 07, 2025 पर 10:45 AM
Stock Market : बिग स्टॉक्स की लिस्ट में शामिल हुआ ब्रिटानिया , इंडस टावर,  इंफोसिस, यूबीएल शेयरों में भी आगे मिल सकता है बड़ा प्रॉफिट
अनुज सिंघल को यूबीएल का शेयर पसंद आ रहा है। उनका कहना है कि शेयर पुलबैक का अच्छा कैंडिडेट है।

आरबीआई पॉलिसी के बाद बाजार में गिरावट देखने को मिल रहा है। निफ्टी 23500 के आसपास कामकाज कर रहा हैं। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।

फोकस में इंडस टावर (GREEN)

अनुज सिंघल इंडस टावर के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उन्होंने कहा कि सिटी की खरीदारी की राय दी और इसके लिए टार्गेट 490 रुपये दिया। एयरटेल और हेक्साकॉम से 16100 टावर खरीदे है। 21 लाख/टावर के भाव पर सौदा हुआ। सौदा इंडस टावर के पक्ष में लग रहा है। सौदे से कंपनी का कैपिटल स्ट्रक्चर सुधरने में मदद मिलेगी। कंपनी की बैलेंसशीट में भी सुधार होगा। सौदे से संभावित डिविडेंड पेआउट पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए। सौदा पूरी तरह कर्ज से फंड किया जाएगा। 4 तिमाहियों में `18/शेयर का डिविडेंड अनुमान कायम है। 6.5x EV/EBITDA का वैल्युएशन महंगा नहीं लग रहा है।

फोकस में जोमैटो (GREEN)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें