Get App

Sensex में 1241 अंकों का उछाल, निवेशकों पर ₹6 लाख करोड़ की बारिश

Stock Market Closing Bell: बैंकिंग शेयरों और हैवीवेट स्टॉक्स में तेजी के दम पर आज मार्केट में शानदार तेजी रही। घरेलू इक्विटी मार्केट इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nfity 50), दोनों ही डेढ़ फीसदी से अधिक के उछाल के साथ बंद हुए हैं। इंट्रा-डे में सेंसेक्स आज 72 हजार और निफ्टी 21750 के पार पहुंच गया था। मार्केट की इस शानदार तेजी में निवेशकों की पूंजी आज 6 लाख करोड़ रुपये बढ़ी है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 29, 2024 पर 5:22 PM
Sensex में 1241 अंकों का उछाल, निवेशकों पर ₹6 लाख करोड़ की बारिश
बाजार में धांसू तेजी के चलते आज निवेशकों की पूंजी करीब 6 लाख करोड़ रुपये बढ़ी है।

Stock Market Closing Bell: बैंकिंग शेयरों और हैवीवेट स्टॉक्स में तेजी के दम पर आज मार्केट में शानदार तेजी रही। घरेलू इक्विटी मार्केट इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nfity 50), दोनों ही डेढ़ फीसदी से अधिक के उछाल के साथ बंद हुए हैं। इंट्रा-डे में सेंसेक्स आज 72 हजार और निफ्टी 21750 के पार पहुंच गया था। मार्केट की इस शानदार तेजी में आज बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 6.06 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया यानी निवेशकों की पूंजी आज 6.06 लाख करोड़ रुपये बढ़ी है। निफ्टी पर आज 40 शेयर और सेंसेक्स पर 25 शेयर ग्रीन जोन में बंद हुए हैं।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो सेंसेक्स आज 1240.90 प्वाइंट यानी 1.76 फीसदी के उछाल के साथ 71941.57 और निफ्टी 385.00 प्वाइंट यानी 1.80 फीसदी उछलकर 21737.60 पर बंद हुआ है। अब सेक्टरवाइज बात करें तो आज निफ्टी के एफएमसीजी इंडेक्स को छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। Nifty FMCG भी 0.14 फीसदी ही कमजोर हुआ है। वहीं निफ्टी बैंक 1.28 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है और निफ्टी ऑयल एंड गैस 5.18 फीसदी चढ़ा है।

Sun Pharma रिकॉर्ड हाई पर, Taro के नतीजे ने इस कारण बढ़ा दी शेयरों की खरीदारी

निवेशकों ने कमाए 6.06 लाख करोड़ रुपये

सब समाचार

+ और भी पढ़ें