Share Market Close: भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार 23 फरवरी को लगातार पांचवे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां करीब 139 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं निफ्टी फिसलकर 17,510 के स्तर पर आ गया। आज के कारोबार में सबसे अधिक गिरावट रियल्टी और यूटिलिटी शेयरों में देखने को मिली। इसके अलावा पावर, कैपिटल गुड्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों के शेयरों के इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स जहां 0.40 फीसदी टूट गया। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग सपाट बंद हुआ। इस गिरावट के चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों के करीब 30 हजार करोड़ रुपये डूब गए।
