निचले स्तरों से हल्की रिकवरी के बावजूद निफ्टी आधा परसेंट नीचे ट्रेड कर रहा है और 21600 के नीचे आया। HDFC बैंक, इंफोसिस, TCS ने दबाव बनाया । निफ्टी बैंक में करीब 40 अंकों की कमजोरी देखने को मिल रही है, लेकिन मिडकैप में शानदार आउटपरफॉर्मेंस जारी है। इस बीच नैस्डेक में कमजोरी से IT सेक्टर पर दबाव बना । निफ्टी IT इंडेक्स 2% नीचे आया। इंफोसिस, TCS, विप्रो में 2% की गिरावट रही। एम्फासिस, LTIMINDTREE, परसिस्टेंट जैसे मिडकैप में भी कमजोरी देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ 8 दिनों की तेजी के बाद मेटल शेयर भी आज दबाव में नजर आ रहा। निफ्टी मेटल इंडेक्स 1% से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिली। JSW STEEL, HINDALCO, SAIL 3 परसेंट से ज्यादा नीचे आया। दूसरे मेटल शेयरों की भी चमक उड़ी है। इस बीच आज डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को HDFC BANK और GMR INFRA के शेयर में खरीदारी करने की सलाह दी।
