Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 19 जून को लगातर तीसरे दिन लाल निशान में बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 82.79 अंकों या 0.10% की गिरावट के साथ 81,361.87 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 18.80 अंक या 0.08% की कमजोरी के साथ 24,793.25 के स्तर पर बंद हुआ। ईरान-इजराइल संघर्ष और कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते निवेशकों का रुख सतर्क बना हुआ है। ऑटो को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। दूसरी ओर, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी मेटल और निफ्टी मीडिया इंडेक्स में सबसे अधिक 2 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली।
