Get App

शेयर बाजार ने निवेशकों का किया 'लहूलुहान', सोमवार को 9 लाख करोड़ रुपये डूबे, अप्रैल के बाद की सबसे बड़ी गिरावट

सोमवार को भारतीय शेयर बाजारों में अप्रैल 2021 के बाद से अब तक की सबसे बड़ी गिरावट आई

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 20, 2021 पर 3:47 PM
शेयर बाजार ने निवेशकों का किया 'लहूलुहान', सोमवार को 9 लाख करोड़ रुपये डूबे, अप्रैल के बाद की सबसे बड़ी गिरावट
सोमवार को दलाल स्ट्रीट पर निवेशक 'लहूलुहान और घायल' नजर आए

Stock Market Fall: भारतीय शेयर बाजार पर मंदडियों की पकड़ और मजबूत होती दिख रही है। सोमवार को दलाल स्ट्रीट पर निवेशक 'लहूलुहान और घायल' नजर आए। दिन के कारोबार के दौरान निवेशकों के करीब 9 लाख करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ।

चीन ने अप्रैल 2020 के बाद पहली बार सोमवार को लेंडिंग रेट में कटौती की, जिसके बाद ग्लोबल बाजार में कमजोरी देखी गई। ग्लोबल बाजारों में इस बिकवाली का भारतीय शेयर बाजारों पर दबाव देखने को मिल रहा है। इसके अलावा ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।

कई यूरोपीय देशों में कोविड को लेकर नए सिरे से लागू पाबंदियां, विदेशी निवेशकों (FII) की तरफ से लगातार भारी बिकवाली और दुनिया के कुछ प्रमुख सेंट्रल बैंकों की तरफ से नीतियों में कड़ाई और लिक्विडिटी घटाने के उपाय उठाने के चलते भी मार्केट सेंटीमेंट प्रभावित हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें