Stock Market Holiday: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (National Stock Exchange of India -NSE) और BSE 7 मार्च को होली की वजह से बंद रहेंगे। इसके साथ कमोडिटी मार्केट भी बंद रहेगा। इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और एसएलबी सेगमेंट के साथ-साथ करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव सेगमेंट 7 मार्च को बंद रहेंगे। भारत का पहला लिस्टेड एक्सचेंज, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (MCX) भी 7 मार्च को सुबह के सत्र में कारोबार के लिए बंद रहेगा। यहां शाम के सत्र में शाम 5 बजे से 11:30/11:55 बजे तक ट्रेडिंग होगी। कमोडिटी डेरिवेटिव सेगमेंट के लिए सुबह का सत्र बंद रहेगा, जबकि शाम का सत्र खुला रहेगा।
