Get App

Stock Market Holidays: साल 2026 में 15 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, कब-कब है छुट्टी? देखें पूरा कैलेंडर

Stock Market Holiday 2026: नए साल 2026 में शेयर बाजार में निवेश और ट्रेडिंग करने वालों के लिए काम की खबर है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने नए साल 2026 के लिए आधिकारिक ट्रेडिंग हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के मुताबिक, अगले साल शेयर बाजार कुल 15 दिनों तक बंद रहेगा

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 29, 2025 पर 1:02 PM
Stock Market Holidays: साल 2026 में 15 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, कब-कब है छुट्टी? देखें पूरा कैलेंडर
Stock Market Holiday 2026: जनवरी 2026 में शेयर बाजार केवल एक दिन 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को बंद रहेगा

Stock Market Holiday 2026: नए साल 2026 में शेयर बाजार में निवेश और ट्रेडिंग करने वालों के लिए काम की खबर है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने नए साल 2026 के लिए आधिकारिक ट्रेडिंग हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के मुताबिक, अगले साल शेयर बाजार कुल 15 दिनों तक बंद रहेगा। ये छुट्टियां राष्ट्रीय अवकाशों और प्रमुख धार्मिक त्योहारों के चलते रहेंगी।

खास बात यह है कि इन 15 छुट्टियों में से 5 छुट्टियां सोमवार या शुक्रवार को पड़ रही हैं। ऐसे में ट्रेडर्स और निवेशकों को कई मौकों पर लंबे वीकेंड का फायदा मिल सकता है। शेयर बाजार की छुट्टियां निवेशकों की ट्रेडिंग प्लानिंग और पोर्टफोलियो स्ट्रैटेजी पर सीधा असर डालती हैं, इसी वजह से NSE के हॉलिडे शेड्यूल का इंतजार हर साल बेसब्री से किया जाता है।

बजट वाले दिन खुलेगा शेयर बाजार?

2026 में बजट को लेकर भी मार्केट पार्टिसिपेट्स की नजर बनी हुई है। संभावना है कि केंद्रीय वित्त मंत्री 1 फरवरी 2026 को बजट पेश करेंगी, जो रविवार का दिन होगा। पिछले कई सालों की परंपरा को देखें तो अगर बजट शनिवार या रविवार को आता है, तो उस दिन शेयर बाजार में एक स्पेशल ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बजट से जुड़े बड़े ऐलानों पर निवेशक तुरंत प्रतिक्रिया दे सकें। ऐसे में 1 फरवरी 2026 को बाजार खुला रहने की प्रबल संभावना जताई जा रही है, हालांकि अभी इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें