Stock Market Holiday: गुरुवार या शुक्रवार... राम नवमी पर किस दिन बंद रहेंगे NSE, BSE? चेक करें पूरी लिस्ट

Stock Market Holiday: स्मार्त परंपरा के हिसाब से रामनवमी गुरुवार, 26 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। वहीं ISKCON समेत वैष्णव परंपरा के हिसाब से यह पर्व शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। जानिए रामनवमी के मौके पर शेयर बाजार में छुट्टी किस दिन रहेगी और अगले भी एक दिन बाजार बंद क्यों रहेगा।

अपडेटेड Mar 25, 2026 पर 8:47 PM
Story continues below Advertisement
राम नवमी के दिन Multi Commodity Exchange (MCX) में सुबह का ट्रेडिंग सेशन बंद रहेगा।

Stock Market Holiday: श्रीरामनवमी के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेंगे। इसके कारण इस हफ्ते ट्रेडिंग के दिन कम हो जाएंगे। राम नवमी भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। यह पर्व चैत्र नवरात्रि के दौरान चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। देशभर में इस दिन धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ पूजा और आयोजन किए जाते हैं।

परंपराओं में अलग-अलग तारीख

हिंदू पंचांग के मुताबिक, स्मार्त परंपरा के हिसाब से रामनवमी गुरुवार, 26 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। वहीं ISKCON समेत वैष्णव परंपरा के हिसाब से यह पर्व शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। यह अंतर शुभ मुहूर्त की गणना के तरीके में फर्क की वजह से होता है।


हालांकि शेयर बाजार गुरुवार को बंद रहेंगे और शुक्रवार से सामान्य ट्रेडिंग फिर शुरू हो जाएगी।

अगले हफ्ते भी कम रहेंगे ट्रेडिंग दिन

इसके बाद अगले हफ्ते भी बाजार में कई छुट्टियां पड़ने वाली हैं। 31 मार्च, मंगलवार को महावीर जयंती के कारण शेयर बाजार बंद रहेंगे। इसके बाद 3 अप्रैल, शुक्रवार को गुड फ्राइडे के मौके पर भी बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी।

चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार पहले से बंद रहते हैं, इसलिए निवेशकों के लिए यह समय लगातार छुट्टियों वाला लंबा वीक बन सकता है।

गुड फ्राइडे के बाद अगली बाजार छुट्टी 14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती के कारण होगी। इसके बाद 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और 28 मई को बकरीद के मौके पर भी बाजार बंद रहेंगे।

Stock Market Holiday 2026: पूरी लिस्ट

तारीख दिन अवसर
26 मार्च गुरुवार श्री राम नवमी
31 मार्च मंगलवार श्री महावीर जयंती
3 अप्रैल शुक्रवार गुड फ्राइडे
14 अप्रैल मंगलवार
डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती
1 मई शुक्रवार महाराष्ट्र दिवस
28 मई गुरुवार बकरीद
26 जून शुक्रवार मुहर्रम
14 सितंबर सोमवार गणेश चतुर्थी
2 अक्टूबर शुक्रवार महात्मा गांधी जयंती
20 अक्टूबर मंगलवार दशहरा
10 नवंबर मंगलवार
दिवाली-बलिप्रतिपदा
24 नवंबर मंगलवार
प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव
25 दिसंबर शुक्रवार क्रिसमस

MCX में कैसा रहेगा ट्रेडिंग सेशन

राम नवमी के दिन Multi Commodity Exchange (MCX) में सुबह का ट्रेडिंग सेशन बंद रहेगा। कमोडिटी बाजार में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रेडिंग नहीं होगी। हालांकि शाम के सत्र में 5 बजे से 11:30 या 11:55 बजे तक सामान्य ट्रेडिंग फिर शुरू हो जाएगी।

अब स्टॉक ब्रोकिंग में उतरेगी Dream11 की पेरेंट कंपनी, छोटे शहरों के निवेशकों पर रहेगा फोकस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।