Stock Market Holidays: अगले हफ्ते दो दिन छुट्टी, जानिए किन वजहों से बंद रहेगा शेयर बाजार

Stock Market Holidays: अगले हफ्ते शेयर बाजार सिर्फ तीन दिन खुलेगा, क्योंकि दो दिन NSE और BSE पर ट्रेडिंग बंद रहेगी। छोटे ट्रेडिंग हफ्ते में बाजार में उतार चढ़ाव बढ़ सकता है, इसलिए निवेशकों को सावधानी जरूरी है। जानिए किन वजहों से बंद रहेगा बाजार।

अपडेटेड Mar 29, 2026 पर 10:39 PM
Story continues below Advertisement
मंगलवार 31 मार्च को महावीर जयंती के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा।

Stock Market Holidays: शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक- NSE और BSE अगले हफ्ते दो दिन बंद रहेंगे। ऐसे में निवेशकों के लिए ट्रेडिंग का हफ्ता छोटा होकर सिर्फ तीन दिन का रह जाएगा।

किस वजह से बंद रहेगा?

एक्सचेंज के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, मंगलवार 31 मार्च को महावीर जयंती के कारण इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट में कोई कारोबार नहीं होगा।


इसके बाद शुक्रवार 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के चलते बाजार फिर बंद रहेगा। यानी पूरे हफ्ते में सिर्फ तीन दिन ही ट्रेडिंग हो पाएगी।

इस हफ्ते भी मिला था बीच में ब्रेक

बीते हफ्ते भी बाजार ने एक दिन का ब्रेक लिया था। गुरुवार को राम नवमी के कारण बाजार बंद रहा। राम नवमी के बाद जब बाजार खुला, तो माहौल काफी कमजोर दिखा और निवेशकों ने बिकवाली शुरू कर दी।

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को BSE Sensex में तेज गिरावट देखने को मिली। यह 1,690.23 अंक यानी 2.25% गिरकर 73,583.22 पर बंद हुआ। वहीं NSE Nifty भी 486.85 अंक यानी 2.09% टूटकर 22,819.60 पर बंद हुआ।

MCX में ट्रेडिंग का टाइम अलग रहेगा

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में मंगलवार को महावीर जयंती के चलते सुबह का ट्रेडिंग सेशन बंद रहेगा, लेकिन शाम 5 बजे से ट्रेडिंग फिर शुरू हो जाएगी।

हालांकि गुड फ्राइडे के दिन MCX पूरे दिन के लिए बंद रहेगा।

पूरे साल में कितनी छुट्टियां हैं

अगर पूरे साल का कैलेंडर देखें, तो एक्सचेंज ने 2026 में कुल 16 ट्रेडिंग हॉलिडे तय किए हैं। राम नवमी की छुट्टी के बाद इनमें से 4 छुट्टियां पहले ही हो चुकी हैं।

तारीख दिन अवकाश / अवसर
31 मार्च मंगलवार श्री महावीर जयंती
3 अप्रैल शुक्रवार गुड फ्राइडे
14 अप्रैल मंगलवार
डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती
1 मई शुक्रवार महाराष्ट्र दिवस
28 मई गुरुवार बकरीद
26 जून शुक्रवार मुहर्रम
14 सितंबर सोमवार गणेश चतुर्थी
2 अक्टूबर शुक्रवार महात्मा गांधी जयंती
20 अक्टूबर मंगलवार दशहरा
10 नवंबर मंगलवार
दिवाली - बलिप्रतिपदा
24 नवंबर मंगलवार
प्रकाश पर्व श्री गुरु नानक देव
25 दिसंबर शुक्रवार क्रिसमस

निवेशकों के लिए क्या मतलब है

छोटा ट्रेडिंग हफ्ता होने का मतलब है कि बाजार में वोलैटिलिटी ज्यादा रह सकती है और ट्रेडिंग के मौके सीमित होंगे। इसलिए निवेशकों को पहले से अपनी रणनीति बनाकर चलना चाहिए, ताकि अचानक होने वाले उतार-चढ़ाव से बचा जा सके।

Stocks to Buy: ये 11 स्टॉक्स दे सकते हैं 72% तक रिटर्न, एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।