Sensex-Nifty Falls: दुनिया भर के मार्केट में घबराहट की आहट घरेलू मार्केट में भी दिखी। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) दोनों ही ढह गए। एक कारोबारी दिन पहले इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार और निफ्टी 26300 के करीब पहुंच रहा था तो आज इंट्रा-डे में सेंसेक्स 84300 और निफ्टी 25800 के नीचे फिसल गया। मार्केट की इस खूनी होली में निवेशकों के 3.57 लाख करोड़ रुपये डूब गए। BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 3.57 लाख करोड़ रुपये घट गया है।
