Sensex-Nifty Crashed: ट्रंप के ऐलान पर डूबे निवेशकों के ₹1.93 लाख करोड़,सिर्फ एक सेक्टर में ही जोरदार खरीदारी

Sensex-Nifty Crashed: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान पर घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) धड़ाम से गिर गए हैं। भारतीय स्टॉक मार्केट में चौतरफा बिकवाली दिखने लगी। इस झटके से BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.93 लाख करोड़ रुपये घट गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.93 लाख करोड़ रुपये डूब गई है

अपडेटेड Apr 03, 2025 पर 9:31 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock Market Crashed: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने टैरिफ का ऐलान कर दुनिया भर के मार्केट को हिला दिया। भारतीय स्टॉक मार्केट भी ढह गया है और बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) गहरे लाल हैं।

Sensex-Nifty Crashed: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के ट्रेड साझीदारों के साथ अपनी टैरिफ योजना का ऐलान कर दिया जिससे दुनिया भर के स्टॉक मार्केट सहम गए। भारत में भी बात करें तो घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) धड़ाम से गिर गए हैं। टैरिफ के ऐलान को अमेरिका में 'मुक्ति दिवस' के तौर पर मनाया गया और उसके झटके से भारतीय स्टॉक मार्केट में चौतरफा बिकवाली दिखने लगी। इस झटके से BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.93 लाख करोड़ रुपये घट गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.93 लाख करोड़ रुपये डूब गई है। सेक्टरवाइज बात करें तो फार्मा को छोड़ हर सेक्टर में बिकवाली का दबाव है। वहीं दूसरी मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी का रुझान है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 499.88 प्वाइंट्स यानी 0.65 फीसदी की गिरावट के साथ 76117.56 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 124.45 प्वाइंट्स यानी 0.53 फीसदी की फिसलन के साथ 23207.90 पर है। एक कारोबारी दिन पहले दिन के आखिरी में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 592.93 प्वाइंट्स यानी 0.78% उछलकर 76617.44 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.72% यानी 166.65 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 23332.35 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 1.93 लाख करोड़ रुपये की गिरावट


एक कारोबारी दिन पहले यानी 2 अप्रैल 2025 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,51,59,833.55 करोड़ रुपये था। आज यानी 3 अप्रैल 2025 को मार्केट खुलते ही यह 4,11,04,925.54 करोड़ रुपये पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 1,93,170.06 करोड़ रुपये घट गई है।

Sensex के 6 ही शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें सिर्फ 6 ही ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी सन फार्मा, पावरग्रिड और एनटीपीसी में है। वहीं दूसरी तरफ एचसीएल, इंफोसिस और टीसीएस में सबसे तेज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex

15 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2721 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1494 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 1072 में गिरावट का रुझान है और 155 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 15 शेयर एक साल के हाई और 26 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 92 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 38 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।