Sensex-Nifty Starts Red: 10 सेकंड में ‌₹2 लाख करोड़ स्वाहा, सिर्फ दो सेक्टर में रौनक

Sensex-Nifty Crashed: अमेरिका ने रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान किया तो आज लगातार दूसरे दिन दुनिया भर के स्टॉक मार्केट पर झटका दिख रहा है। भारत में भी बात करें तो घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) धड़ाम से गिर गए हैं। इस झटके से BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2.02 लाख करोड़ रुपये घट गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 2.02 लाख करोड़ रुपये डूब गई है

अपडेटेड Apr 04, 2025 पर 9:30 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले दिन के आखिरी में बीएसई सेंसेक्स 322.08 प्वाइंट्स यानी 0.42% फिसलकर 76295.36 तो निफ्टी 50 भी 0.35% यानी 82.25 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ 23250.10 पर बंद हुआ था।

Sensex-Nifty Starts Red: अमेरिका ने रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान किया तो आज लगातार दूसरे दिन दुनिया भर के स्टॉक मार्केट पर झटका दिख रहा है। भारत में भी बात करें तो घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) लगातार दूसरे दिन धड़ाम से गिर गए हैं। टैरिफ के ऐलान को अमेरिका में 'मुक्ति दिवस' के तौर पर मनाया गया और उसके झटके से भारतीय स्टॉक मार्केट में चौतरफा बिकवाली दिखने लगी। आज की बात करें तो इस झटके से BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2.02 लाख करोड़ रुपये घट गया है यानी निवेशकों की  दौलत मार्केट खुलते ही 2.02 लाख करोड़ रुपये डूब गई है। सेक्टरवाइज बात करें तो फार्मा और बैंकिंग को छोड़ हर सेक्टर में बिकवाली का दबाव है। आज तो मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव है, जबकि एक दिन पहले इनमें जोरदार खरीदारी हो रही थी।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 158.34 प्वाइंट्स यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 76137.02 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 66.90 प्वाइंट्स यानी 0.29 फीसदी की फिसलन के साथ 23183.20 पर है। एक कारोबारी दिन पहले दिन के आखिरी में बीएसई सेंसेक्स 322.08 प्वाइंट्स यानी 0.42% फिसलकर 76295.36 तो निफ्टी 50 भी 0.35% यानी 82.25 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ 23250.10 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 2.02 लाख करोड़ रुपये की गिरावट


एक कारोबारी दिन पहले यानी 3 अप्रैल 2025 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,13,33,265.92 करोड़ रुपये था। आज यानी 4 अप्रैल 2025 को मार्केट खुलते ही यह 4,11,30,452.67 करोड़ रुपये पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 202,813.25 करोड़ रुपये घट गई है।

Sensex के 4 ही शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें सिर्फ 4 ही ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम और बजाज फाइनेंस में है। वहीं दूसरी तरफ टाटा मोटर्स, इंफोसिस और टाटा स्टील में सबसे तेज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex

15 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2289 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1029 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 1101 में गिरावट का रुझान है और 159 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 24 शेयर एक साल के हाई और 23 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 103 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 29 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse

मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।