Sensex-Nifty की फ्लैट शुरुआत, बुल-बेयर की रस्साकसी में निवेशकों ने गंवाए ₹2500 करोड़

Sensex-Nifty opens flat: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में फीका रुझान है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लगभग फ्लैट खुले हैं। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2.5 हजार करोड़ रुपये घट गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 2.5 हजार करोड़ रुपये घट गई है

अपडेटेड Aug 29, 2024 पर 9:30 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 81,785.56 और निफ्टी 25,052.35 पर बंद हुआ था।

Sensex-Nifty opens flat: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में फीका रुझान है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लगभग फ्लैट खुले हैं। निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स में हल्का उतार-चढ़ाव है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी मिला-जुला रुझान है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2.5 हजार करोड़ रुपये घट गया है यानी निवेशकों की  दौलत मार्केट खुलते ही 2.5 हजार करोड़ रुपये घट गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 74.79 प्वाइंट्स यानी 0.09 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 81,710.77 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 32.30 प्वाइंट्स यानी 0.13 फीसदी की हल्की गिरावट के साथ 25,020.05 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 81,785.56 और निफ्टी 25,052.35 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 2.5 हजार करोड़ रुपये की गिरावट


एक कारोबारी दिन पहले यानी 28 अगस्त 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,63,03,355.13 करोड़ रुपये था। आज यानी 29 अगस्त 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,63,00,847.00 करोड़ रुपये पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 2,508.13 करोड़ रुपये घट गई है।

122 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2604 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1521 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 929 में गिरावट का रुझान है और 154 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 122 शेयर एक साल के हाई और 9 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 95 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 47 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 8

Sensex के 11 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 11 ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी एयरटेल, बजाज फिनसर्व और टेक महिंद्रा में है। वहीं दूसरी तरफ अल्ट्राटेक, एमएंडएम और एचसीएल में सबसे तेज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 8

मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।