Get App

Sensex-Nifty ग्रीन जोन में, इन शेयरों के दम पर निवेशकों ने कमाए ₹1.53 लाख करोड़

Stock Market News: वैश्विक मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में शानदार रौनक दिख रही है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.53 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.53 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 20, 2024 पर 9:39 AM
Sensex-Nifty ग्रीन जोन में, इन शेयरों के दम पर निवेशकों ने कमाए ₹1.53 लाख करोड़
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 80,424.68 और निफ्टी 24,572.65 पर बंद हुआ था।

Stock Market News: वैश्विक मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में शानदार रौनक दिख रही है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी है। एफएमसीजी, रियल्टी और मीडिया को छोड़ निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स ग्रीन हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का रुझान है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.53 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.53 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 157.02 प्वाइंट्स यानी 0.20 फीसदी की तेजी के साथ 80,581.70 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 52.25 प्वाइंट्स यानी 0.21 फीसदी के उछाल के साथ 24,624.90 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 80,424.68 और निफ्टी 24,572.65 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 1.53 लाख करोड़ रुपये का उछाल

एक कारोबारी दिन पहले यानी 19 अगस्त 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,54,39,965.73 करोड़ रुपये था। आज यानी 20 अगस्त 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,55,93,272.57 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 1,53,306.84 करोड़ रुपये बढ़ गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें