Stock Market Opening Bell: अमेरिकी फेड सितंबर में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है, इस उम्मीद में अमेरिकी और यूरोपीय मार्केट में बढ़त रही। हालांकि एशियाई मार्केट में मिला-जुला रुझान है। घरेलू मार्केट में रौनक दिख रही है और इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी है। फार्मा को छोड़ निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स ग्रीन हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का रुझान है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.56 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.56 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है।
