Get App

वैश्विक दबावों के बीच Sensex-Nifty की ग्रीन शुरुआत, निवेशकों पर बरसे ₹35.4 हजार करोड़

Stock Market Opening Bell: वैश्विक मार्केट से बिकवाली के संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में भी फीका रुझान है। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी लगभग फ्लैट हैं। ओवरऑल बात करें तो बुल और बेयर की रस्साकसी में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 35.4 हजार करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 35.4 हजार करोड़ रुपये बढ़ गई है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 27, 2024 पर 9:26 AM
वैश्विक दबावों के बीच Sensex-Nifty की ग्रीन शुरुआत, निवेशकों पर बरसे ₹35.4 हजार करोड़
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 81,698.11 और निफ्टी 25,010.60 पर बंद हुआ था।

Stock Market Opening Bell: वैश्विक मार्केट से बिकवाली के संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में भी फीका रुझान है। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी लगभग फ्लैट हैं। मेटल और ऑटो को छोड़ निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स ग्रीन हैं। हालांकि निफ्टी के मेटल और ऑटो इंडेक्स में भी हल्की ही गिरावट है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का रुझान है। ओवरऑल बात करें तो बुल और बेयर की रस्साकसी में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 35.4 हजार करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 35.4 हजार करोड़ रुपये बढ़ गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 61.30 प्वाइंट्स यानी 0.08 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 81,759.41 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 83.05 प्वाइंट्स यानी 0.05 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 25,021.90 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 81,698.11 और निफ्टी 25,010.60 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 35.4 हजार करोड़ रुपये का उछाल

एक कारोबारी दिन पहले यानी 26 अगस्त 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,62,29,959.17 करोड़ रुपये था। आज यानी 27 अगस्त 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,62,65,356.57 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 35,397.4 करोड़ रुपये बढ़ गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें