SGX Nifty से मिल रहे संकेतों से लगता है कि बाजार आज बढ़त के साथ खुल सकता है। शुक्रवार को SGX Nifty करीब 72 अंकों की बढ़त के साथ करोबार करता नजर आ सकता है। वहीं, कल को कारोबार में BSE Sensex 147 अंक गिरकर 59958 को स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty50 38 अंकों की गिरावट के साथ 17858 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर लॉन्ग लोअर शैडो के साथ एक बियरिश कैंडल बनाया था जो सपोर्ट बेस्ड बाइंग की और संकेत करता है।
