Get App

Stock market: निफ्टी- बैंक निफ्टी में आज कैसे होगी कमाई, कौन से लेवल हैं अहम, जानिए एक्सपर्ट की राय

वीरेंद्र ने कहा कि बैंक निफ्टी का पहला रजिस्टेंस जोन- 43791-43922 और बड़ा रजिस्टेंस जोन- 44024-44113/220 है। इसका पहला बेस जोन- 43498-43392 और बड़ा बेस जोन- 43310 (50 DEMA)-43166 है। 44000-43500 की रेंज में निफ्टी बैंक फंसा हुआ है। पहले बेस या उसके नजदीक शॉर्ट करने से बचें। पहले बेस के पास मिले तो खरीदें, पहले रजिस्टेंस पर निकलें, शॉर्ट भी करें

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 27, 2023 पर 11:23 AM
Stock market: निफ्टी- बैंक निफ्टी में आज कैसे होगी कमाई, कौन से लेवल हैं अहम, जानिए एक्सपर्ट की राय
निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए वीरेंद्र ने कहा कि इसका पहला रजिस्टेंस जोन 18721/33-18769 और बड़ा रजिस्टेंस जोन- 18805-18833/18866 है

बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। फिलहाल निफ्टी 31.85 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 18724 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स 131.59 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 63084.02 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, बैंक निफ्टी 0.19 फीसदी बढ़त के साथ 43724.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी का आईटी इंडेक्स 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 28652 के स्तर पर दिख रहा है। निफ्टी के मीडिया इंडेक्स में 0.71 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स में 1.45 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में आज निफ्टी और और बैंक निफ्टी में क्या हो रणनीति आइए इस पर जानते हैं सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार की राय।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए वीरेंद्र ने कहा कि इसका पहला रजिस्टेंस जोन 18721/33-18769 और बड़ा रजिस्टेंस जोन- 18805-18833/18866 है। इसका बेस जोन- 18638-18601 और बड़ा बेस जोन- 18579-18510-18491 पर है। कल भी 10 DEMA के पार नहीं निकला लेकिन 20 DEMA भी नहीं टूटा। बाजार से कैश गायब है। F&O आंकड़ों में सीमित दायरा दिखता है। 18800-18700 अब भी कॉल राइटर्स का जोन है। 18700-18600 पर भारी पुट राइटिंग देखने को मिली है। 18638 (20 DEMA) और 18721 (10 DEMA) काफी अहम है।

जिस तरफ का भी ब्रेकआउट, ब्रेकडाउन मिले उस तरफ का ट्रेड लें। 18721/18733 के ऊपर निकले तो 18769-18805 भी संभव है। 18638 के नीचे फिसले तो 18610-18579 भी संभव है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें