ग्लोबल बजारों से मिलेजुले संकेत नजर आ रहे है। सभी एशियाई बाजार लाल निशान में कामकाज कर रहे है। SGX NIFTY भी करीब 100 फीसदी टूटा है। इससे भारतीय बाजारों के भी आज गिरावट के साथ खुलने की उम्मीद बन रही है। US FUTURES पर भी प्रेशर बढ़ा है। हालांकि शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मजबूत बंद हुए थे। इस बीच डॉलर इंडेक्स 107 के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं कच्चे तेल में 3 परसेंट की गिरावट आई है। ब्रेंट 88 डॉलर के पास पहुंचा है। चीन में डिमांड घटने से 8 हफ्ते के निचले स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें आई है। पिछले तीन दिनों में ब्रेंट में 8% की गिरावट आई है। ऐसे में आइए जानते हैं आज भारतीय बाजार की कैसी रह सकती है चाल और निफ्टी-बैंक निफ्टी में कहां हो सकती है कमाई।
