ट्रंप के टैरिफ अटैक का बुल्स जोरदार मुकाबला कर रहा है। बाजार में निचले स्तरों से शानदार रिकवरी आई। निफ्टी 23300 के ऊपर टिकने की कोशिश में है। निफ्टी बैंक में 100 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी आई। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।
अनुज सिंघल ने कहा कि पावर सेक्टर में अच्छा मोमेंटम दिख रहा है। शेयर रिवर्सल का अच्छा कैंडिडेट है। 20 DEMA और 50 DMA के ऊपर बंद होने में कामयाब है। दो दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी रही जबकि वायदा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई।
अनुज सिंघल ने कहा कि बीमा शेयरों में अच्छा मोमेंटम देखने को मिल रहा है। लगातार तीसरे हफ्ते तेजी का मूड बना हुआ है। 9 महीने का चैनल पार होने के कगार पर है। कल करीब दोगुना डिलिविरी वॉल्यूम देखने को मिला। वायदा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई।
DRL, सिप्ला, ल्यूपिन पर फोकस
ट्रंप के टैरिफ से फार्मा सेक्टर को राहत मिली है। फार्मा शेयरों में तेजी बढ़ सकती है। DRL, सिप्ला और ल्यूपिन में भी एक्शन बढ़ेगा। DRL, सिप्ला और ल्यूपिन में भी एक्शन बढ़ेगा।
अनुज सिंघल ने कहा कि ट्रंप टैरिफ लागू होने से US में मंदी का खतरा बढ़ा है। US में मंदी की आशंका से भारतीय IT पर दबाव संभव है। ट्रंप का फैसला IT पर भारी पड़ सकता है।
ट्रंप के टैरिफ से फार्मा सेक्टर को राहत मिलेगी। टैरिफ एलान के पहले से ही अरबिंदो फार्मा हमारा टॉप पिक रहा है। US से जुड़ी फार्मा कंपनियों में आज बड़ी तेजी संभव है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।