Get App

शेयर बाजार में इन 4 कारणों से लौटी तेजी, सेंसेक्स 460 अंक उछला, ट्रंप की धमकी भी रही बेअसर

JB Chemicals Shares: जेबी केमिकल्स के शेयरों में आज 27 मार्च को एक बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिली। इस डील में कंपनी के 90 लाख शेयरों की बिक्री हुई, जो इसकी कुल हिस्सेदारी का करीब 5.78 फीसदी है। इस ब्लॉक डील के बाद कंपनी के शेयरों का भाव 7% तक गिर गया। ग्लोबल इनवेस्टमेंट फर्म KKR ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटाई है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 27, 2025 पर 1:49 PM
शेयर बाजार में इन 4 कारणों से लौटी तेजी, सेंसेक्स 460 अंक उछला, ट्रंप की धमकी भी रही बेअसर
KKR ने जुलाई 2020 में JB Chemicals में 54% हिस्सेदारी ₹3,100 करोड़ में खरीदी थी

Stock Market Rally: भारतीय शेयर बाजारों ने गुरुवार 27 मार्च को शानदार वापसी की। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 450 अंक तक उछल गया। वहीं निफ्टी एक बार फिर से 23,600 के पार पहुंच गया। विदेशी निवेशकों की ओर से पैसे डालने और हैवीवेट शेयरों में खरीदारी से बाजार का सेंटीमेंट मजबूत बना बना हुआ है। छोटे और मझोले शेयर भी आज 3 दिनों के बाद हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स शुरुआती गिरावट से उबरते हुए 458.96 अंक या 0.59 प्रतिशत बढ़कर 77,747.46 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स 139.9 अंक या 0.59 प्रतिशत बढ़कर 23,626.75 अंक पर पहुंच गया। हीरो मोटोकॉर्प, लार्सन एंड टुब्रो, HDFC लाइफ इंश्योरेंस, ट्रेंट, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन और विप्रो के शेयर टॉप गेनर्स में शामिल रहे।

शेयर बाजार में आज की तेजी के पीछे 4 प्रमुख कारण

1. विदेशी निवेशकों की खरीदारी

विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) की पिछले एक हफ्ते से लगातार खरीदारी कर रहे हैं, जिससे शेयर बाजार का सेंटीमेंट बदला है। बुधवार 26 मार्च को वे लगातार पांचवे दिन शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने इस दौरान 2,240.55 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, सिर्फ इस हफ्ते बाजार में विदेशी निवेशक ने करीब 11,900 करोड़ का निवेश किया है। विदेशी फंडों के लगातार फ्लो ने निवेशकों की धारणा को काफी बढ़ावा दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें