Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि युद्धविराम को गिफ्ट निफ्टी 500 अंकों की सलामी दे रहा है। 2 से 6 मई के बीच निफ्टी के उच्च स्तर 24,510 और 24,590 के बीच थे। आज की शुरुआत शायद उन्हीं स्तरों से होगी। इसका मतलब है कि बाजार खुलते ही वॉर से जुड़ी पूरी गिरावट को रिकवर कर लेगा। भारतीय बाजारों में अब काफी मजबूती है और बाजार वापस फंडामेंटल बातों पर ध्यान केंद्रित कर पाएगा। वैसे भी, नतीजों पर बाजार की प्रतिक्रिया अच्छी रही है।
