Share Market Today: शुरुआती तेजी को छोड़ दे तों, भारतीय शेयर बाजार सोमवार 21 अक्टूबर को भी दबाव में रहे। सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तगड़ी बिकवाली हुई। बीएसई मिडकैप 1.63 फीसदी तो स्मॉलकैप इंडेक्स 1.51 फीसदी टूटकर बंद हुआ। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 4.80 लाख करोड़ रुपये घट गई। ऑटो को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए।
