Stock Market today :शुक्रवार को भारतीय इक्विटी बेंचमार्क गिरावट के साथ खुले हैं। लगातार तीसरे सत्र में भी इनमें गिरावट जारी है। इसकी वजह कच्चे तेल की ऊंची कीमतें,कमजोर वैश्विक बाजार और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली है। इससे बाजार के सेंटिमेंट पर दबाव बना रहा। सुबह 09:16 बजे, सेंसेक्स 600 अंक या 0.8 प्रतिशत गिरकर 75,434 पर और निफ्टी 182 अंक फिसलकर 23,457 पर पहुंच गया। मार्केट ब्रेथ भी निगेटिव है जिसमें 837 शेयरों में बढ़त के मुकाबले 1,264 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है।
