Market Today : भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी के 3 सितंबर को बढ़त के साथ खुलने की संभावना है। गिफ्ट निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार करते हुए आज सुबह कुछ देर पहले 25,354 के करीब कारोबार करता दिख रहा था। उधर कल भी दलाल स्ट्रीट पर रिकॉर्ड तेजी जारी रही। 2 सितंबर को निफ्टी लगातार 13वें सत्र में बढ़त के साथ बंद हुआ। कल की तेजी में बैंक, एफएमसीजी और आईटी कंपनियों का सबसे ज्यादा सपोर्ट रहा। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 194.07 अंक या 0.24 फीसदी बढ़कर 82,559.84 पर और निफ्टी 42.80 अंक या 0.17 फीसदी बढ़कर 25,278.70 पर बद हुआ।
