Market Today : भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी के 10 अक्टूबर को सकारात्मक रुख के साथ खुलने की संभावना नजर आ रही है। GIFT निफ्टी बढ़त के साथ कारोबारकरते हुए ब्रॉडर इंडेक्सों के लिए अच्छे संकेत दे रहा है। पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो अंतिम घंटे में आई बिकवाली के बीच, भारतीय बेंचमार्क सूचकांक इंट्राडे बढ़त को बनाए रखने में विफल रहे और 9 अक्टूबर को उठापटक वाले कारोबारी सत्र में मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। उधर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भू-राजनीतिक तनाव और महंगाई की चिंता के बीच अपनी नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि अपने रुख को 'अनुकूलता वापस लेने' से बदलकर 'तटस्थ' कर दिया है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 167.71 अंक या 0.21 प्रतिशत गिरकर 81,467.10 पर और निफ्टी 31.20 अंक या 0.12 प्रतिशत गिरकर 24,982 पर बंद हुआ।
