Get App

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market trend : निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन ट्रेड सेटअप कमजोर दिख रहा है। गिफ्ट निफ्टी 110 प्वाइंट नीचे है। FIIs की कैश और वायदा दोनों में बिकवाली देखने को मिली है। अमेरिकी बाजारों में आधे फीसदी तक की गिरावट आई है। क्रूड भी ढ़ाई परसेंट से ज्यादा उछला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 31, 2024 पर 10:25 AM
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Marke : इस सप्ताह के अंत में नौकरियों के आंकड़ों और अगले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले अमेरिकी डॉलर में गिरावट देखने को मिल रही है। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 104.15 के स्तर पर दिख रहा है

Market today:बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 202.15 अंक या 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,740.03 पर और निफ्टी 47.80 अंक या 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,293.00 पर दिख रहा है। करीब 2239 शेयरों में तेजी, 786 शेयरों में गिरावट और 103 शेयरों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा। पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो भारतीय इक्विटी इंडेक्स 30 अक्टूबर को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 426.85 अंक या 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 79,942.18 पर और निफ्टी 126 अंक या 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 24,340.80 पर बंद हुआ था।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

निफ्टी की मंथली एक्सपायरी आज, ट्रेड सेट-अप कमजोर

निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन ट्रेड सेटअप कमजोर दिख रहा है। गिफ्ट निफ्टी 110 प्वाइंट नीचे है। FIIs की कैश और वायदा दोनों में बिकवाली देखने को मिली है। अमेरिकी बाजारों में आधे फीसदी तक की गिरावट आई है। क्रूड भी ढ़ाई परसेंट से ज्यादा उछला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें