Market Today : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी के 2 अप्रैल को पॉजिटिव रुझान के साथ सपाट खुलने की संभावना है। आज सुबह कुछ समय पहले गिफ्ट निफ्टी 23,314 के आसपास कारोबार करते हुए कुछ ऐसे ही संकेत दे रहा था। उधर नए वित्तीय वर्ष 2025-26 (1 अप्रैल) के पहले दिन इक्विटी बाजार में लगातार दूसरे सत्र में गिरावट जारी रही थी। मीडिया और टेलीकॉम को छोड़कर सभी सेक्टरों में आई बिकवाली के कारण निफ्टी 23,200 से नीचे बंद हुआ था। 2 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रिसीप्रोकल टैरिफ लागू किए जाने की संभावना से पहले बाजार में चिंता नजर आई। कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स 1,390.41 अंक या 1.80 प्रतिशत गिरकर 76,024.51 अंक पर और निफ्टी 353.65 अंक या 1.50 प्रतिशत गिरकर 23,165.70 अंक पर बंद हुआ।
करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
गिफ्ट निफ्टी 40 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 23,329 के आसपास कारोबार कर रहा है,जो दिन की सपाट से पॉजिटिव शुरुआत होने का संकेत है।
आज एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। गिफ्ट निफ्टी 40 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 23,329 के आसपास कारोबार कर रहा है। लेकिन,निक्केई भी 0.04 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.32 फीसदी की गिरावट दिख रही। जबकि ताइवान का बाजार 0.13 फीसदी बढ़कर कारोबार कर रहा है। हैंगसेंग भी 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं,कोस्पी में 0.24 फीसदी की तेजी है। शंघाई कम्पोजिट 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
ट्रम्प प्रशासन की ओर से टैरिफ घोषणाओं से पहले निवेशकों की चिंता के कारण वॉल स्ट्रीट पर उथल-पुथल भरे दिन के बाद मंगलवार को एसएंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट दोनों ही बढ़त के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 21.22 अंक या 0.38% बढ़कर 5,633.07 अंक पर पहुंच गया, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 150.60 अंक या 0.87% बढ़कर 17,449.89 पर पहुंच गया। हालांकि, डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 11.80 अंक या 0.03% गिरकर 41,989.96 पर पहुंच गया।
10-ईयर ट्रेजरी यील्ड 55 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 4.19 पर दिख रहा है। वहीं, 2-ईयर ट्रेजरी यील्ड 42 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 3.89 फीसदी पर दिख रहा है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक मार्च में अमेरिकी फैक्ट्री गतिविधि में कमी और कीमतों में तेजी आने के बाद डॉलर सूचकांक में थोड़ा बदलाव दिखा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा बुधवार को रिसीप्रोकल टैरिफ की घोषणा से पहले जी-10 देशों में होने वाला ट्रेड ज्यादातर सीमित दायरे में ऊपर नीचे होता रहा। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 104.27 के स्तर पर दिख रहा है।
पिछले सत्र में गिरावट के बाद बुधवार को तेल की कीमतों में स्थिरता आई। फिलहाल ब्रेंट क्रूड 0.01 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं, WTI क्रूड में 0.04 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1 अप्रैल को लगातार दूसरे दिन बिकवाली जारी रखी और 5901 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने लगातार तीसरे दिन खरीदारी जारी रखी और उसी दिन 4322 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे