Market Today : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी के 2 अप्रैल को पॉजिटिव रुझान के साथ सपाट खुलने की संभावना है। आज सुबह कुछ समय पहले गिफ्ट निफ्टी 23,314 के आसपास कारोबार करते हुए कुछ ऐसे ही संकेत दे रहा था। उधर नए वित्तीय वर्ष 2025-26 (1 अप्रैल) के पहले दिन इक्विटी बाजार में लगातार दूसरे सत्र में गिरावट जारी रही थी। मीडिया और टेलीकॉम को छोड़कर सभी सेक्टरों में आई बिकवाली के कारण निफ्टी 23,200 से नीचे बंद हुआ था। 2 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रिसीप्रोकल टैरिफ लागू किए जाने की संभावना से पहले बाजार में चिंता नजर आई। कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स 1,390.41 अंक या 1.80 प्रतिशत गिरकर 76,024.51 अंक पर और निफ्टी 353.65 अंक या 1.50 प्रतिशत गिरकर 23,165.70 अंक पर बंद हुआ।
