Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today- विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2 अप्रैल को लगातार तीसरे दिन अपनी बिकवाली जारी रखी और 1538 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशक लगातार चौथे दिन शुद्ध खरीदार बने रहे और उन्होंने उसी दिन 2800 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे

अपडेटेड Apr 03, 2025 पर 9:47 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock Market : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए जाने वाले रिसीप्रोकल टैरिफ की पूरी सूची जारी किए जाने के बाद ग्रुप-10 के सभी समकक्ष देशों के मुकाबले डॉलर में गिरावट आई

Market Today : मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बावजूद, 3 अप्रैल को भारतीय इंडेक्स कमजोर खुले और निफ्टी 23200 से नीचे आ गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 26% टैरिफ की घोषणा की है। इसका असर बाजार पर देखने को मिल रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 476.86 अंक या 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,140.58 पर और निफ्टी 130.40 अंक या 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,201.95 पर नजर आ रहा है।

निफ्टी पर टीसीएस, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, हिंडाल्को और ओएनजीसी टॉप लूजर दिख रहे हैं। जबकि डॉ रेड्डीज लैब्स, सिप्ला, एनटीपीसी, अपोलो हॉस्पिटल्स आज के टॉप गेनरों में शामिल हैं।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।


गिफ्ट निफ्टी

गिफ्ट निफ्टी में कमजोरी देखने को मिल रही है। फिलहाल ये इंडेक्स 91 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 23,340 के स्तर पर दिख रहा है।

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है। गिफ्ट निफ्टी करीब 90 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 23,340 के आसपास कारोबार कर रहा है। निक्केई भी 3.17 फीसदी की भारी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.08 फीसदी की गिरावट दिख रही। जबकि ताइवान का बाजार आज बंद है। हैंगसेंग भी 1.67 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं,कोस्पी में 0.99 फीसदी की कमजोरी है। शंघाई कम्पोजिट 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार

बुधवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र के बाद अमेरिकी शेयर सूचकांक में तेजी आई। शुरुआत में इसमें गिरावट आई और फिर इसमें उछाल आया। ट्रम्प के बोलना शुरू करने से पहले, डावो जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 235.36 अंक या 0.56% बढ़कर 42,225.32 पर बंद हुआ, एसएंडपी 500 37.90 अंक या 0.67% बढ़कर 5,670.97 पर और नैस्डैक कंपोजिट 151.16 अंक या 0.87% चढ़कर 17,601.05 पर बंद हुआ।

यूएस बॉन्ड यील्ड

अमेरिका में 10-ईयर ट्रेजरी यील्ड पांच महीने से अधिक समय के निम्नतम स्तर पर आ गया है। 10-ईयर ट्रेजरी यील्ड 4.07 पर दिख रहा है। वहीं, 2-ईयर ट्रेजरी यील्ड 3.8 फीसदी पर दिख रहा है।

डॉलर इंडेक्स

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए जाने वाले रिसीप्रोकल टैरिफ की पूरी सूची जारी किए जाने के बाद ग्रुप-10 के सभी समकक्ष देशों के मुकाबले डॉलर में गिरावट आई। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 103.3 के स्तर पर दिख रहा है।

Reciprocal tariff : ट्रंप टैरिफ ने ग्लोबल मार्केट को दिया झटका, भारतीय बाजारों के भी गिरावट के साथ खुलने की उम्मीद

कच्चा तेल सपाट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रिसीप्रोकल टैरिफ की घोषणा के बाद गुरुवार को तेल की कीमतों में 2 डॉलर से अधिक की गिरावट आई, जिससे यह चिंता बढ़ गई कि ग्लोबल ट्रेड वॉर से कच्चे तेल की मांग कम हो सकती है।

FII और DII फंड फ्लो

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2 अप्रैल को लगातार तीसरे दिन अपनी बिकवाली जारी रखी और 1538 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशक लगातार चौथे दिन शुद्ध खरीदार बने रहे और उन्होंने उसी दिन 2800 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।