Stock Market News- SGX Nifty से मिल रहे संकेतों से लगता है कि भारतीय बाजार आज सपाट या हल्की बढ़त के साथ खुल सकते हैं। एसजीएक्स-निफ्टी 5 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, SGX फ्यूचर्स 17694 के स्तर पर दिख रहा है। कल के कारोबार की बात करें तो सेंसेक्स 65 अंकों की बढ़त के साथ 59632 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी कल भी 17600 के अहम स्तर को होल्ड करने में कामयाब रहा और 6 अंक बढ़कर 17625 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी कल 17320 पर स्थित 200-डीएमए को ऊपर बंद हुआ था। उम्मीद है कि निफ्टी अपने ये मोमेंटम कायम रखेगा।
