Stock Market: बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स के 22 अप्रैल को बढ़त के साथ खुलने की संभावना है। गिफ्ट निफ्टी 160 अंकों की बढ़त के साथ ब्रॉडर इंजेक्सों के लिए अच्छी शुरुआत के संकेत दे रहा है। पिछले कारोबारी दिन की बात करें 19 अप्रैल को एक वोलेटाइल कारोबारी सत्र में बेंचमार्क इंडेक्सों ने चार दिनों की गिरावट का सिलसिला तोड़ते हुए निचले स्तरों से वापसी की। बाजार को बैंकिंग और और मेंटल शेयरों से सबसे ज्यादा सपोर्ट मिला था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 599.34 अंक या 0.83 फीसदी की बढ़त के साथ 73,088.33 पर और निफ्टी 151.20 अंक या 0.69 फीसदी की तेजी लेकर 22,147 पर बंद हुआ था।
