Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market: GIFT निफ्टी 32 अंकों यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ ब्रॉडर इंडेक्सों के लिए सुस्त शुरुआत के संकेत दे रहा है। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स 21,619.50 के आसपास कारोबार कर रहा है। पेटीएम की मूल इकाई वन97 कम्युनिकेशंस ने 5 फरवरी को उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि कंपनी यह पता लगाने के लिए नियामक जांच का सामना कर रही है
Stock Market : एनएसई ने नेशनल एल्युमीनियम कंपनी और यूपीएल को 6 फरवरी के लिए एफएंडओ प्रतिबंध सूची में जोड़ा है, जबकि हिंदुस्तान कॉपर, इंडिया सीमेंट्स, इंडस टावर्स और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज को इस सूची में बरकरार रखा है। SAIL को इस सूची से हटा दिया गया है।
Stock Market: बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स को 6 फरवरी को नकारात्मक नोट पर खुलने की उम्मीद दिख रही क्योंकि गिफ्ट निफ्टी का रुझान 31.50 अंकों के नुकसान के साथ कमजोरी का दिख रहा है। ऐसे में आज ब्रॉडर इंडेक्स सुस्ती के साथ खुल सकते हैं। वहीं, पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो भारतीय इक्विटी बेंचमार्क अपनी शुरुआती बढ़त को बरकरार रखने में विफल रहे और 5 फरवरी को एक वोलेटाइल सत्र में निचले स्तर पर बंद हुए। बाजार की नजर अब ब्याज दरों और महंगाई पर आरबीआई के नजरिए पर बनी हुई है।
सेंसेक्स 354.21 अंक या 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 71,731.42 पर और निफ्टी 82.10 अंक या 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 21,771.70 पर बंद हुआ था।
पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर से संकेत मिलता है कि निफ्टी को 21,730 पर तत्काल सपोर्ट मिलने की संभावना है, इसके बाद 21,674 और 21,584 के स्तर पर अगले सपोर्ट हो सकते हैं। जबकि ऊपर की तरफ इसे 21,793 पर तत्काल रजिस्टेंस देखने को मिल सकता है, इसके बाद 21,968 और 22,058 के स्तर पर अगले रजिस्टेंस नजर आ सकते हैं।
करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
गिफ्टी निफ्टी
GIFT निफ्टी 32 अंकों यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ ब्रॉडर इंडेक्सों के लिए सुस्त शुरुआत के संकेत दे रहा है। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स 21,619.50 के आसपास कारोबार कर रहा है।
वॉल स्ट्रीट के मेन इंडेक्स सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए। फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने दरों में कटौती की अटकलों को मजबूती से खारिज कर दिया है। वहीं, कल आए नतीजे मिले-जुले रहे हैं। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 274.30 अंक या 0.71 फीसदी गिरकर 38,380.12 पर, एसएंडपी 500 15.80 अंक या 0.32 फीसदी गिरकर 4,942.81 पर और नैस्डैक कंपोजिट 31.28 अंक या 0.20 फीसदी गिरकर 15,597.68 पर बंद हुआ है।
पेटीएम ने विदेशी मुद्रा नियमों का उल्लंघन करने से किया इनकार , कंपनी का कहा बैंकिंग शाखा ईडी जांच का नहीं कर रही सामना
पेटीएम की मूल इकाई वन97 कम्युनिकेशंस ने 5 फरवरी को उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि कंपनी यह पता लगाने के लिए नियामक जांच का सामना कर रही है कि क्या उसने विदेशी मुद्रा मानदंडों का उल्लंघन किया है। कंपनी ने विदेशी मुद्रा को रेग्युलेट करने वाले नियमों के उल्लंघन से इनकार किया, साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि प्रवर्तन निदेशालय ने कथित उल्लंघनों के लिए पेटीएम या इसकी बैंकिंग शाखा पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) के खिलाफ कोई जांच शुरू नहीं की है।
बता दें कि समाचार एजेंसी रॉयटर्स द्वारा दो सरकारी स्रोतों का हवाला देते हुए कहा गया था कि प्रवर्तन निदेशालय इस बात की जांच कर रहा है कि क्या पेटीएम द्वारा संचालित प्लेटफॉर्म विदेशी मुद्रा नियमों के उल्लंघन में शामिल थे। रॉयटर्स की ये रिपोर्ट आने के तुरंत बाद कंपनी ने अपनी और से ये सफाई दी है। विजय शेखर शर्मा की अगुवाई वाली कंपनी ने एक रेग्युलेटरी फाइलिंग में कहा, "वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) कंपनी या उसके सहयोगी पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड द्वारा विदेशी मुद्रा नियमों की जांच या उल्लंघन की रिपोर्ट से इनकार करती है।"
बल्क डील
एचडीएफसी बैंक एएमसी इंडसइंड बैंक में 9.5% तक हिस्सेदारी खरीदेगी
एचडीएफसी बैंक ने 6 फरवरी को स्पष्ट किया कि इंडसइंड बैंक में हिस्सेदारी खरीदने करने की आरबीआई की मंजूरी एचडीएफसी बैंक से संबंधित नहीं है। सीएनबीसी-आवाज़ से हुई बातचीत में स्पष्टीकरण देते हुए कंपनी की तरफ से कहा गया है कि 'बैंक' शब्द की व्याख्या एचडीएफसी बैंक समूह के रूप में की जानी चाहिए। इंडसइंड बैंक में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए आरबीआई की मंजूरी एचडीएफसी बैंक की एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) और जीवन बीमा शाखाओं द्वारा निवेश के लिए है। इस बात पर जोर दिया गया कि एक प्रमोटर के रूप में, एचडीएफसी बैंक को इन लेनदेन के लिए आरबीआई से मंजूरी लेनी होगी।
इंडसइंड बैंक ने सोमवार देर शाम स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया कि आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक को इंडसइंड बैंक में "चुकता शेयर पूंजी या वोटिंग अधिकार की 9.50 फीसदी तक की कुल हिस्सेदारी" खरीदने की अनुमति दे दी है।
इंडसइंड बैंक ने कहा कि आरबीआई की मंजूरी एचडीएफसी बैंक द्वारा आरबीआई में किए गए आवेदन के बाद दी गई है। ये मंजूरी एक वर्ष के लिए वैध है और यदि एचडीएफसी बैंक उस अवधि के भीतर शेयरधारिता हासिल करने में विफल रहता है, तो अनुमोदन रद्द कर दिया जाएगा।
6 फरवरी को आने वाले नतीजे
FII और DII आंकड़े
05 फरवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 518.88 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 1,188.68 करोड़ रुपए की बिकवाली की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
एनएसई ने नेशनल एल्युमीनियम कंपनी और यूपीएल को 6 फरवरी के लिए एफएंडओ प्रतिबंध सूची में जोड़ा है, जबकि हिंदुस्तान कॉपर, इंडिया सीमेंट्स, इंडस टावर्स और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज को इस सूची में बरकरार रखा है। SAIL को इस सूची से हटा दिया गया है।
बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।