Trade setup for today : कंसोलीडेशन जारी रहने की उम्मीद, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर

Trade setup : निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 21,793 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 21,968 और 22,058 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 21,730 फिर 21,674 और 21,584 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है। मौजूदा कमजोरी से बाजार के निकट अवधि के तेजी के ट्रेंड को नुकसान पहुंचने की संभावना नहीं है। निचले स्तरों से तेजी आने की उम्मीद की जा सकती है

अपडेटेड Feb 06, 2024 पर 8:31 AM
Story continues below Advertisement
Trade setup : 21000 की स्ट्राइक पर 64.34 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा

Trade setup : 5 फरवरी को निफ्टी में एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन हुआ था, जो डेली चार्ट पर एक बियरिश इंगल्फिंग पैटर्न जैसा दिखता है (सटीक नहीं। इसके बावजूद बाजार में कोई बड़ा करेक्शन आने की संभावना नहीं है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि 21,500 पर सपोर्ट के साथ बाजार में कंसोलीडेशन जारी रहने की उम्मीद है। वहीं, ऊपर की तरफ 22,000 पर रजिस्टेंस दिख रहा है।

5 फरवरी को, बेंचमार्क सूचकांकों में शुरुआत से ही तेजी के साथ कारोबार हुआ, लेकिन कारोबार के आखिरी घंटे में मंदड़िये सक्रिय हो गए और बाजार को नीचे धकेल दिया। बीएसई सेंसेक्स 354 अंक गिरकर 71,731 पर बंद हुआ। जबकि, निफ्टी 50 इंडेक्स 82 अंक गिरकर 21,772 पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक नागराज शेट्टी ने कहा, "निफ्टी में डेली चार्ट पर छोटे-छोटे हायर टाप और बॉटम जारी रहे और मौजूदा कमजोरी बाजार के लिए नए हायर बॉटम फॉर्मेशन के अनुरूप हो सकती है।"


उनका मानना है कि मौजूदा कमजोरी से बाजार के निकट अवधि के तेजी के ट्रेंड को नुकसान पहुंचने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा, "निचले स्तरों से तेजी आने की उम्मीद की जा सकती है। निफ्टी के लिए 21,600-21,500 के स्तर के आसपास तत्काल सपोर्ट दिख रहा है।"

इस बीच, 5paisa.com के रुचित जैन ने ट्रेडर्स को सतर्क रहने और लॉन्ग पोजीशन पर मुनाफावसूली को वरीयता देने की सलाह दी है। उनका मानना है कि ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 21,950-22,000 पर तत्काल रजिस्टेंस दिख रहा है।

फीयर इंडेक्स इंडिया VIX 14.70 के स्तर से 6.25 फीसदी बढ़कर 15.62 हो गया है। ये अस्थिरता बढ़ने का संकेत है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनो के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीने से संबंधित नहीं हैं।

बाजार के "सरकार" PSUs शेयरों का धमाल, एक साल में मार्केट कैप 90% उछला

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 21,793 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 21,968 और 22,058 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 21,730 फिर 21,674 और 21,584 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

बैंक निफ्टी

निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 45,865 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 46,098 और 46,263 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 45,664 फिर 45,562 और 45,396 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

Image205022024

कॉल ऑप्शन डेटा

वीकली बेसिस पर 22,000 की स्ट्राइक पर 72.95 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 21,900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 30.32 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 23,100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

Image305022024

पुट ऑप्शन डेटा

21,000 की स्ट्राइक पर 64.34 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 20,500 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 10.47 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े है। 21,600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

Image405022024

38 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 38 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Ipca Laboratories, Indian Oil Corporation, Cummins India, Ashok Leyland और Bharat Forge के नाम शामिल हैं।

Image605022024

43 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 43 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Hindustan Copper, India Cements, Maruti Suzuki India, Bajaj Auto और Siemens के नाम शामिल हैं।

Image705022024

75 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 75 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें UPL, Zydus Lifesciences, Aurobindo Pharma, Shree Cement और Dr Lal PathLabs के नाम शामिल हैं।

Image805032024

30 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 30 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Metropolis Healthcare, Steel Authority of India, BPCL, Petronet LNG और GMR Airports Infrastructure के नाम शामिल हैं।

Image905032024

पुट कॉल रेशियो

निफ्टी पुट कॉल रेशियो (पीसीआर) इक्विटी बाजार के मूड का इंडीकेटर होता है। निफ्टी पुट कॉल रेशियो 05 फरवरी को गिरकर 0.89 हो गया जो पिछले सत्र में 1.02 था। बता दें कि 1 के ऊपर का पीसीआर इस बात का संकेत होता है कि ट्रेडर्स कॉल की तुलना में पुट ऑप्शन ज्यादा खरीद रहे हैं, जो आम तौर पर मंदी की भावना में बढ़त का संकेत होता है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।