Stock Market News : शेयरखान के तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक जतिन गेडिया का कहना है कि नीचे की ओर गिरते हुए, निफ्टी अब 38.2 फीसदी फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट स्तर (21,507) पर पहुंच गया है। इसके अब निफ्टी के लिए मेक-या-ब्रेक लेवल के रूप में काम करने की संभावना है। उन्हें उम्मीद है कि निफ्टी इस सपोर्ट को बरकरार रखेगा और तेजी के अगले चरण के लिए बेस तैयार करेगा। कुल मिलाकर, उनका मानना है कि हालिया गिरावट 20,976 से 21,834 तक की पिछली तेजी का रिट्रेसमेंट है, न कि ट्रेंड रिवर्सल। ऐसे में इस गिरावट को खरीदारी के मौके के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
