Market overview : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी के 10 मार्च को मामूली गिरावट के साथ खुलने की संभावना है, क्योंकि आज सुबह कुछ समय पहले GIFT निफ्टी 22,603.50 के आसपास लाल निशान में कारोबार कर रहा था। उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ लगाने को 2 अप्रैल तक स्थगित करने के बावजूद निवेशकों में चिंता बनी रहने के कारण 7 मार्च को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सीमित दायरे में करोबार करने के साथ मामूली बदलाव के साथ सपाटा बंद हुए थे।
