Get App

Stock Market Today: बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market News:आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 27 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 31308.46 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.10 फीसदी की तेजी दिख रही है। ताइवान का बाजार 0.27 फीसदी गिरकर 16,581.94 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.98 फीसदी की कमजोरी के साथ 18392.62 के स्तर पर नजर आ रहा है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 30, 2023 पर 10:25 AM
Stock Market Today: बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market:30 मई को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है

बाजार आज हल्की कमजोरी के साथ खुले हैं। फिलहाल निफ्टी लाल निशान में खुलने के बाद हरे निशान में आ गया है। निफ्टी 9.25 बजे के आसपास 21 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 18626 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, बैंक निफ्टी 0.07 फीसदी की मामूली कमजोरी के साथ 44,278.95 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि सेंसेक्स 111 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 62958 के आसपास दिखा रहा है। कल के सत्र की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स 345 अंक बढ़कर 62,846 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 99 अंक उछलकर 18599 पर बंद हुआ।

आज निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18584 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18570 और 18547 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18630 फिर 18644 और 18667 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 44219 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 44151 और 44040 पर स्थित हैं।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

बल्क डील

सब समाचार

+ और भी पढ़ें