Get App

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market News : आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। GIFT NIFTY फिलहाल 118 अंक की तेजी दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.07 फीसदी की बढ़त के साथ 30973.56 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.26 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। ताइवान का बाजार 0.40 फीसदी चढ़कर 16,137.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 27, 2023 पर 9:42 AM
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market : 26 अक्टूबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 7,702.53 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 6,558.45 करोड़ रुपए की खरीदारी की

Stock Market News : 27 अक्टूबर को भारतीय बाजार बढ़त के साथ खुले हैं। निफ्टी आज 18900 के ऊपर शुरुआत करता दिखा है। फिलहाल सेंसेक्स 330.04 अंक या 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ 63,478.19 पर और निफ्टी 95.40 अंक या 0.51 फीसदी की तेजी लेकर 18,952.70 पर दिख रहा है। लगभग 1650 शेयर बढ़त दिखा रहें हैं। 277 शेयर गिरे है। जबकि 75 शेयरों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। निफ्टी पर अदानी एंटरप्राइजेज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अदानी पोर्ट्स, टाटा स्टील और एमएंडएम में सबसे ज्यादा बढ़त दिख रही है। जबकिडॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, एचयूएल, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और डिविस लैब्स में सबसे ज्यादा कमजोरी है।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

गिफ्ट निफ्टी

GIFT निफ्टी 120.50 अंकों की बढ़त के साथ ब्रॉडर इंडेक्सों के लिए अच्छे संकेत दे रहा है। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 131.50 अंक यानी 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ 19,040 के आसपास दिख रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें