बाजार के आगे के चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि क्या है मर्फी का नियम ? जो भी चीज गलत हो सकती है वो गलत होगी। अब तक बाजार कमजोर नतीजों और FIIs की बिकवाली से जूझ रहा था। अब बाजार को कमजोर आर्थिक आंकड़ों और ग्लोबल संकेतों का भी सामना करना होगा। निफ्टी नवंबर के निचले स्तर 23,816 के करीब खुलने के लिए तैयार है। 23,535 पर 20 DMA हैं, जिसके छूने की संभावना बढ़ी है। अमूमन 200 DMA पर इंडेक्स संभल जाता है। आज दोपहर के बाद बाजार में तेज बाउंस बैक संभव है। आज बैंक निफ्टी का असली इम्तिहान है कि क्या अक्टूबर का निचला स्तर बचेगा?अब तक बैंक निफ्टी अक्टूबर का निचला स्तर बचा रहा है, लेकिन कल बड़ी बिकवाली दिखी।
