SGX NIFTY से मिल रहे संकेतों से लगता है कि आज शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हो सकती है। SGX NIFTY और US FUTURES में हल्की मजबूती देखने को मिल रही है। वहीं, निक्केई करीब 1.02 फीसदी की गिरावट के साथ 25,855.38 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.05 फीसदी की मामूली बढ़त दिखा रहा है। वहीं शुक्रवार को भारतीय बाजार शानदार रिकवरी के साथ बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 303 अंक चढ़कर 60261 पर बंद हुआ । वहीं, निफ्टी 98 अंक चढ़कर 17957 पर बंद हुआ था।
कैसी रहेगी आज निफ्टी की चाल
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी का पहला रजिस्टेंस जोन 18020-18080/94 और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस जोन 18145-18183/205 है। इसका पहला बेस जोन 17910-17867 और दूसरा बड़ा बेस जोन 17832-17770 है। निफ्टी एक बार फिर 20 WEMA के ऊपर बंद हुआ है। लगातार चौथे हफ्ते भी निफ्टी का यही ट्रेंड कायम रहा है। अगर निफ्टी 17770 के नीचे बंद होने पर ही स्ट्रक्चर खराब होगा। वहीं डेली चार्ट पर इसने 100 DEMA फिर हासिल किया है। 17900-800 जोन में अधिकतम पुट राइटिंग देखने को मिली है जबकि 18000-18100-18200 पर अभी भी कॉल राइटर्स दिखे है। खरीदारी के लिए बेस के करीब तक गिरावट का इंतजार करें। पहला रेजिस्टेंस 18020 स्पॉट पार होने पर भी खरीदारी कर सकते हैं। वहीं 17770 के नीचे बंद होने पर ही शॉर्ट के बारे में सोचें। वीरेंद्र ने आगे कहा कि पहले बेस और पहले रेजिस्टेंस के बीच ट्रेडिंग जोन संभव है। मंथली ऑप्शन आंकड़ों से निफ्टी में कंसोलिडेशन के संकेत मिल रहे है।
क्या होगा बैंक निफ्टी का हाल
वहीं बैंक निफ्टी आज कैसे होगी कमाई। इस पर बात करते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी का पहला रजिस्टेंस जोन 42457-42580/630 और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस जोन 42752-42870 है । वहीं पहला बेस 42210-42010 पर है। इसका पहला बड़ा बेस जोन 41856-41710 पर है। निफ्टी के मुकाबले बैंक निफ्टी ज्यादा मजबूत नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी 50 DEMA के ऊपर बंद हुआ है। 50 DEMA के ऊपर अच्छे स्विंग देखने को मिल रही है। 42000 पर अच्छी पुट राइटिंग, OI में 29 लाख शेयर है। 42500 और 43000 की कॉल में भी अच्छी पोजिशन दिख रही है। लॉन्ग ट्रेड के मौके तलाशें है। खरीदें और पहले बेस के ऊपर तक गिरावट में खरीदें। 42457-580-630 सप्लाई जोन है इस सप्लाई जोन के आसपास मिलने पर कुछ मुनाफा बुक करें। 42630 के ऊपर निकलने पर ही अच्छे स्विंग मिलेगी। पहले बेस के नीचे फिसलने पर ही गिरावट संभव है।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।